Monday, 4 April 2011

ऋतिक ने वर्ल्ड कप एंजॉय करने के बजाए किया काम...............


ऋतिक रोशन के लिए उनका काम ही सबकुछ है। यह बात उन्होंने एक बार फिर साबित कर दी है। जिस वक्त पूरा बॉलीवुड जगत क्रिकेट विश्वकप के मजे ले रहा था उस वक्त ऋतिक रोशन अपना काम कर रहे थे। ऋतिक अपने का के प्रति इतने दीवाने हैं कि कभी-कभी तो उनकी दीवानगी को देखकर लोग उन्हें पागल ही कह देते हैं।
हालांकि ऋतिक लोगों के खुद को पागल कहने को भी तारीफ के तौर पर ही लेते हैं। शायद यही वजह है कि ऋतिक किसी भी चीज से ज्यादा अहमियत अपने काम को देते हैं। जिस वक्त भारत-पाकिस्तान सेमिफाइनल मैच को देखने के लिए पूरा हिंदुस्तान टीवी से चिपका था उस वक्त भी ऋतिक रोशन शूटिंग में व्यस्त थे।
ऋतिक के करीबी सूत्रों के मुताबिक प्यार से डुग्गू के नाम से जाने-जाने वाले ऋतिक रोशन इन दिनों करण जौहर द्वारा बनाई जा रही अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने मैच के लिए वक्त निकालने की कोशिश भी कि लेकिन अपने काम को नहीं छोड़ा। यही वजह है कि जब सारा बॉलीवुड मैच के मजे ले रहा था उस वक्त भी वो शूटिंग कर रहे थे।

वहीं ऋतिक रोशन ने मैड (एमएडी- मेक ए डिफ्रेंस) शब्द के मायने भी अपने अनुसार बदल लिए हैं। वो इस शब्द से कुछ अलग करने की प्रेरणा लेते हैं।

No comments:

Post a Comment